2

असहाय एवं गरीबों को को ग्राम पंचायत शेखुपुर में वितरण किया गया

असहाय एवं गरीबों को को ग्राम पंचायत शेखुपुर में वितरण किया गया

केएमबी ब्यूरो राजकिशोर

फिरोजाबाद। दिनों दिन पड़ रही भीषण ठंड एवं कोहरे के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। भीषण ठंड से लोग हलकान एवं हैरान हो गए हैं। भीषण ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब एवं मजदूरों को होती है। जिले में हाड़ कपाती ठंड के कारण आम जनजीवन का हाल बेहाल हो गया है। जिला प्रशासन के द्वारा जगह जगह पर ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है फिर भी भीषण ठंड ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। इसी क्रम में ग्रामवासियों को ठंड से बचाने के लिए ग्राम पंचायत शेखुपुर में ग्राम प्रधान आकांक्षा सिंह के पति देवेंद्र कुमार पीटर जिला पंचायत सदस्य फिरोजाबाद साथ मे शोलू भइया, अवधेश कुमार, ग्राम पंचायत शेखुपुर में गरीब व असहाय लोगों को कंबल का वितरण किये। इस भीषण ठंडक में कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर सुकून नजर आ रहा है। ग्रामवासी इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6