बीती रात लंभुआ थाना क्षेत्र के सैता सराय गांव में विवाहिता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

बीती रात लंभुआ थाना क्षेत्र के सैता सराय गांव में विवाहिता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

केएमबी ब्यूरो रूकसार अहमद
सुल्तानपुर। जिले की लंभुआ कोतवाली के सैता सराय गांव में गांव के बाहर बीती रात चाकू से गुदी लाश से सनसनी फैल गई। गांव की ही महिला की चाकुओं से गुदी लाश मिलने से ग्रामीणों का घटनास्थल पर जमावड़ा हो गया। घटना का लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा हो रही हैं। आनन फानन में घटना की सूचना लंभुआ कोतवाली को दी गई। सूचना पर कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से नजर रखते हुए लाश का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना के संबंध थानाध्यक्ष लंभुआ से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आशनाई से जुड़ा मामला लगता है। कोतवाल ने बताया कि मृतका का गांव के ही अफजल हुसैन नमक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। मृतक महिला की उम्र 32 वर्ष है और 3 बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से छानबीन कर रही है। घटना का जल्द ही अनावरण किया जाएगा। मामले को दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال