विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

बेखौफ बदमाशों ने दो मजदूरों को मारी गोली, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

बेखौफ बदमाशों ने दो मजदूरों को मारी गोली, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

केएमबी रुखसार अहमद

सुल्तानपुर। जिले में शनिवार देर शाम मजदूरी कर घर लौटते समय बाइक सवार दो मजदूरों को दबंगों ने गोली मार दिया। डायल 112 की टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया है। यहां से भी डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुड़वार थानाक्षेत्र के कोहड़िया गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद (35) पुत्र राम सूरत व अर्जुन निषाद (21) पुत्र राम लेवट मजदूरी करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। अभी दोनों मजदूर थानाक्षेत्र के लाला का पुरवा  गांव के पास पहुंचे थे कि घात लगाकर बैठे दबंगों ने उन पर फायर झोक दिया। गोली लगते ही दोनों मजदूर बाइक से गिर पड़े। दबंग हमलावर हवा में फायर झोंकते हुए फरार हो गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना  मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने देखा कि धर्मेंद्र के पेट में गोली लगी है और अर्जुन के हाथ में गोली लगी है। ऐसे में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार  करके दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर  उक्त दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा  दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। गहनता के साथ जांच कर पुलिस अधीक्षक ने लोगों के बयान दर्ज करवाए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम पाई है। परिवार वालों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिये जाएंगे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال