2

अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सरकार संकल्पित: विनोद सिंह

अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सरकार संकल्पित: विनोद सिंह

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुलतानपुर। समाजसेवी बाबी सिंह के संयोजन में रिटायर्ड बैंकर्स की बैठक दरियापुर के निजी गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में शहर के तमाम उद्यमी, समाजसेवी व प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहा। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शहर विधायक विनोद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा जब कानून का राज होता है तभी प्रदेश में उद्योग फलता फूलता है। इस मौके पर पूर्व जिला संयोजक ऋषिकेश ओझा, प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा जिस प्रदेश में सुरक्षा का माहौल मिलता है वहां पर बड़े-बड़े उद्योग लगाने के मंसूबे कामयाब होते हैं। संचालन संजय सिंह सोमवंशी ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, संजीव सिंह, अजय सिंह लीडर, गांधी सिंह, अरूण सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, अरूण द्विवेदी, सभासद रमेश सिंह टिन्नू, सचिन चोपड़ा सहित तमाम उद्यमी, समाजसेवी व प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6