2

बिछुआ महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस गया मनाया

बिछुआ महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस गया मनाया

केएमबी श्रावण कामडे

बिछुआ। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में 1मई को मजदूर दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.पी. यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस आयोजन में प्राणिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.नवीन कुमार चौरसिया ने मजदूर दिवस पर विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूर दिवस को लेबर डे श्रमिक दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष मजदूर दिवस पर 2023 का थीम "सकारात्मक सुरक्षा और हेल्थ कल्चर के निर्माण के लिए मिलकर करना। इसके बाद शशि उइके ने बताया की श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से भी इस दिन को मनाते हैं ताकि मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत हो सके।इसके पश्चात कु शिवानी सोनी ने कहा कि मजदूर किसी भी देश के विकास के लिए अहम भूमिका में होते हैं। हर कार्य क्षेत्र मजदूरों के परिश्रम पर निर्भर करता है। साथ ही महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. कविता चहल, डॉ. सुनीता सोलंकी, डॉ. स्मिल बेलिया, सूर्यकान्त शुक्ला, मनीष पटेल एवम महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


 

8

6