विधवा भाभी के साथ दरिंदे देवर ने किया दुष्कर्म, सास-ससुर ने मुंह बंद रखने की दी धमकी
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक खबर आई है। रिश्ते के दरिंदे देवर ने अपनी ही विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इंदिरानगर इलाके में विधवा भाभी की देवर द्वारा अस्मत लूटने की खबर वायरल हुई है। इन्दिरा नगर इलाके में रहने वाली पीड़ित विधवा ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि सास-ससुर ने उसकी मदद तक नहीं की और घटना के बाद उल्टा मुंह बंद रखने की धमकी भी दी। महिला इंदिरानगर इलाके में रहती है। पीड़ित महिला के अनुसार उनके पति की मौत हो चुकी है। महिला की रिपोर्ट के अनुसार 13 अप्रैल को वह ससुराल वालों को फोन कर अपनी गाड़ी लेने अहिमामऊ गई थी। वहां पर महिला के देवर ने गाड़ी की चाभी देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं देवर ने पीड़िता संग दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो सास-ससुर ने उसकी मदद तक नहीं की। घटना के बाद ससुर ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को कुछ भी न बताने की हिदायत दी। पीड़िता का आरोप है कि देवर अब रिश्तेदारों में उसको बदनाम कर रहा है। अपने साथ हुई इस घटना के संबंध में पीड़िता ने शनिवार को देवर, सास व ससुर के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है।