WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 6 का मौके पर निस्तारण एवं 274 के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 6 का मौके पर निस्तारण एवं 274 के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश

केएमबी सुनील कुमार

सुलतानपुर 05 अगस्त। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 280 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 188, विकास विभाग के 17, पुलिस विभाग के 43 तथा अन्य विभागों के 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 274 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी कादीपुर को दिया गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालय में आता है। इसलिये जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिये सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाय। उन्होंने अन्तिम में सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज व कल में समस्त अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण कर लें, अन्यथा सम्बन्धित विभाग के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, एसडीएम कादीपुर महेन्द्र श्रीवास्तव, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमित श्रीवास्तव, पीडी (डीआरडीए) कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, पुलिस क्षत्रेाधिकारी कादीपुर शिवम शुक्ला सहित अन्य समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال