WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

एसआई अशोक बघेल की सड़क दुघर्टना में हुई मृत्यु

एसआई अशोक बघेल की सड़क दुघर्टना में हुई मृत्यु 

 केएमबी नीरज डेहरिया

सिवनी। थाना कोतवाली सिवनी में पदस्थ एसआई अशोक बघेल की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु। उप निरीक्षक अशोक बघेल की नियुक्ति 07.03.1986 को आरक्षक के पद पर पदस्थ हुए और आरक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे अशोक बघेल निवासी - ग्राम खिरसाडोह कॉलेज रोड थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। मूलतः परिवार में उनकी पत्नी जूनिया बाई व दो बच्चे बड़ा बेटा अश्वनी बघेल ,छोटा बेटा उमेश बघेल हैं।  एसआई अशोक बघेल धनोरा थाना के सुनवारा चौकी प्रभारी रहें थे और इसके बाद घंसौर किंदरई थाना प्रभारी रहें हैं। घंसौर से 01.09.2023 थाना कोतवाली सिवनी में पदस्थ हुए थे कल दिनांक 20.04.2025 को रात्रि ड्यूटी 22.00 बजे से 09.00 बजे में लगाई गई थी परन्तु सूचना प्राप्त हुई कि उक्त उप निरीक्षक अपने क्वार्टर् जाते समय गलत साइट से आ रहा चार पहिया वाहन उनसे टकरा गया जो दाहिने पैर एवं सिर में चोट आयी थी जिन्हे तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल सिवनी से उपचार हेतु आई.सी. यू में भर्ती कराया गया व परिजनों को सूचना दी गई थी जिन्हे अग्रिम उपचार हेतु नागपुर रेफर किया गया था जो नागपुर में उनकी मृत्यु हो गई। एसआई अशोक बघेल का पार्थिव शरीर नागपुर से उनके ग्रह ग्राम खिरसाडोह लेकर आया गया है और सोमवार की शाम को उनका अंतिम संस्कार किया।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال