WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

जिले के बहुचर्चित आजाद हत्याकांड में चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिले के बहुचर्चित आजाद हत्याकांड में चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

केएमबी ब्यूरो

सुलतानपुर। बहुचर्चित आजाद हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। चारों आरोपियों की रिमांड स्वीकृत कर सीजेएम सपना त्रिपाठी ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। हत्याकांड के आरोपी सोहराब, सलमान निवासीगण खैराबाद एवं शमीम उर्फ लड्डन व उसकी पत्नी अफारून निशा निवासीगण अलहदादपुर-लोहरामऊ को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। विवाद होने के डर से न्यायालय के पीछे के दरवाजे से आरोपियों को सीजेएम के समक्ष किया पेश गया। हालांकि मुख्य आरोपी सिराज अहमद उर्फ पप्पू समेत अन्य अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आजाद अहमद हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों का कोर्ट का समय खत्म होने के बाद रिमांड कराया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला न्यायालय के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال