विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने निकाली प्रभात फेरी, शहीदों के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने निकाली प्रभात फेरी, शहीदों के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुल्तानपुर। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने देश की स्वतंत्रता के योद्धाओं की स्मृति में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीस खां की मौजूदगी में एवं जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला कार्यालय से भारी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों के जयकारों के साथ जलकल विभाग में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण, विकास भवन प्रांगण स्थित रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा, तिकोनिया पार्क स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अंबेडकर पार्क स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जिला पंचायत प्रांगण के अंदर स्थित शहीद भगत सिंह शहीद सुखदेव शहीद राजगुरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात बस अड्डा स्थित आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण सुभाष मार्केट स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर नगर पालिका स्थित सुंदरलाल की प्रतिमा सुपर मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद कांग्रेसियों का काफिला वापस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचा जहां संगोष्ठी का आयोजन कर वीर सपूतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो अनीस खां ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की चिंगारी छेड़ी थी। भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में इस आंदोलन की अहम भूमिका मानी जाती है,पर बहुत कम लोगों को पता है कि ये आंदोलन 8 अगस्‍त 1942 से आरंभ हुआ था। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि आज जो हम आजाद भारत में रह रहे हैं, यह सब हजारों कुर्बानियों के बाद संभव हो सका है। क्रांतिकारियों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं उन्होंने ने कहा कि भारत देश को आजाद कराने में लंबा समय लगा और हजारों लोगों ने देश को आजाद कराने में बड़ी कुर्बानी और त्याग दिया है।आज के युवाओं को राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत होकर राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक राष्ट्रीय भावनाओं के प्रति जागरूकता नहीं बढ़ाएंगे तब तक शहीदों के सपनों का राष्ट्र निर्माण नहीं हो सकेगा। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका गया था, उसी दिन भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत हुई थी। जिसके कारण मजबूरन ब्रिटिश हुकूमत (अंग्रेज) देश छोड़कर चले गए, और 1947 में जाकर भारत देश को आजादी मिल गई। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी ने देशव्यापी स्तर पर जनांदोलन 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' नारे के साथ शुरू किया था, और इसे अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता नफीस फारुकी ओमप्रकाश त्रिपाठी चौटाला सुब्रत सिंह सनी डीसी पांडे कृष्ण कुमार सिंह रियाज अहमद (लड्डू) मानिकचंद श्रीवास्तव शक्ति प्रसाद तिवारी देवेंद्र तिवारी नंदलाल मौर्य अतिउल्ला अंसारी एडवोकेट मिर्जा अकरम बेग सिराज सिद्दीकी विजयपाल मो इमरान खान रामचंद्र धम्मौर कलीम अहमद श्याम लगन इमरान अहमद लालता पाठक ओम प्रकाश सुनील सिंह चौहान ममनून आलम  रीता यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال