WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

ग्राम विकास अधिकारी की सेवानिवृत्ति के बाद आयोजित विदाई में छलके आंसू

ग्राम विकास अधिकारी की सेवानिवृत्ति के बाद आयोजित विदाई में छलके आंसू

केएमबी जगन्नाथ मिश्र

सुल्तानपुर। ग्राम विकास अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद ब्लॉक कर्मचारियों ने विदाई दी। सभी कर्मचारियों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। उनके कार्यकाल को याद करते हुए सभी की आंखों से आंसू छलक आए। बल्दीराय ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी रामचरित्र यादव को रामचरित मानस व अंग वस्त्र देकर उन्हें भारी मन से विदाई दी। कहा कि राम चरित्र यादव अपने कार्यकाल के दौरान सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के काफी करीब रहे। उनकी छवि काफी साफ-सुथरी रही। वह अपने कार्यों को काफी जिम्मेदारी पूर्वक करते रहे। इससे सभी लोगों को सीख लेनी चाहिए। बीडीओ बल्दीराय सत्य नारायण सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त नौकरी का हिस्सा है। बिना विवाद के कार्यकाल पूरा करना अपने आप में बड़ी बात होती है। जीवन की नई पारी की शुरुआत की शुभकामना दी गई। बल्दीराय प्रधान संघ अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि राम चरित्र कभी भी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि के बीच भेदभाव नहीं समझा। विदाई में प्रधान प्रतिनिधि गोकरन शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह, वरिष्ठ लेखाकार सत्य नारायण गौतम, जेई ईएमआई शेष नारायण, एपीओ मृत्यंजय श्रीवास्तव, विजय सिंह, जेई चंद्रनाथ, पूर्व ग्राम विकास अधिकारी अनिल सरोज, शिवराम यादव, राहुल कुमार यादव, चंदन गुप्ता, घनश्याम यादव, प्रियंका साहू, दीप्ती यादव, रोहित चंद्रा, रंजीत कुमार, महेश तिवारी, प्रिंस सिंह, अरविंद कुमार सिंह, नीतू तिवारी, कम्प्यूटर आपरेटर लवकुश, हौसला प्रसाद, सुनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال