WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से उत्पन्न दुश्वारियों से झूझ रहे ग्रामीण

गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से उत्पन्न दुश्वारियों से झूझ रहे ग्रामीण

केएमबी संवाददाता

मुबारिजपुर। बिजनौर बैराज से मैदानी इलाके मे पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर हसनपुर क्षेत्र मे घाटों से होकर खेतो मे घुसने लगा है। खेतो पर जाने वाली सड़क पर गंगा का पानी चल रहा है जिससे लोगो के लिए पशुओ का हरा चारा व खेतो की देखरेख करने के लिए दुश्वारियां बढ़ गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से इलाके मे बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। ब्लॉक गंगेश्बरी क्षेत्र के सामने बुलंदशहर जनपद मे आहार स्थित अवंतिका देवी घाट की पक्की सीढ़ियों पर पानी चढ़ गया है। काफी सीढ़ियां पानी में डूब जाने से अब लोग सीढ़ियों पर ही स्नान कर रहे हैं। लगातार बढ़ते गंगा के जल स्तर से गंगा का तराई इलाका जलमग्न हो गया। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार घट व बढ़ रहा है। जैसे ही गंगा का जलस्तर बढ़ता है, वैसे ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों में बेचैनी है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال