विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

अभिषेक महाजन बने काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच के युवा प्रदेश अध्यक्ष

अभिषेक महाजन बने काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच के युवा प्रदेश अध्यक्ष

केएमबी संवाददाता

सुल्तानपुर। काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच उत्तर प्रदेश के विस्तार में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी ने प्रदेश के युवा व्यापारियों के नेतृत्व की जिम्मेदारी अभिषेक महाजन को सौंपी। प्रदेश में साफ सुथरी छवि के युवा, समाजसेवा में अग्रसर रहने वाले जनपद के कादीपुर तहसील के मूल निवासी अभिषेक महाजन को मंच की रास्ट्रीय कार्यकारिणी के गहन विचार विमर्श के उपरांत युवा प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुना गया। महाजन को युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर युवा व्यापारी समाज में खुशी का माहौल व्याप्त है। नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अतिशीघ्र प्रदेश के युवा व्यापारियों को संगठित करके युवा प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ छोटी छोटी बाज़ारों का भी गठन किया जायेगा और विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अमित अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गगन सिंघल एवं प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष अशोक कसौधन, जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, ज़िला महामंत्री राजेश माहेश्वरी, ज़िला कोषाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी आदि पदाधिकारियो ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال