सुबह चार बजे से सराय अचल में हो रहा अबैध कटान, वन माफिया बब्बू की दबंगई से हरे पेड़ों पर चलती

सुबह चार बजे से सराय अचल में हो रहा अबैध कटान, वन माफिया बब्बू की दबंगई से हरे पेड़ों पर चलती 

केएमबी शिवकुमार दुबे

सुल्तानपुर/भदैयां वन विभाग की लापरवाही के चलते क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। रविवार को सुबह 4 बजे वन माफियाओं  ने अबैध कटान सुबह चार बजे से शुरू कर दिया पर वन विभाग के अधिकारियों ने वन माफिया के उपर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। इसके अलावा प्रशासन भी इस तरफ जानकर भी अनजान बने बैठ गए हैं।
हर वर्ष शासन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण अभियान चलाता है। इस पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च भी किए जाते हैं।जबकि उसकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने लापरवाही बरती जा रही हैं। इस समय कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत सराय अचल में फलदार आम के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। आम के हरे पेड़ों पर ठेकेदार मशीन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वन माफिया के ठेकेदारों ने रविवार को सुबह 4 बजे कोतवाली देहात के सराय अचल में वन माफियाओं ने अधिकारियों से बिना अनुमति लिए फलदार पेड़ों की कटाई की जा रही है। सुबह से उसको ठिकाने लगाया जा रहा है इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

क्या कहते हैं कोतवाली देहात प्रभारी

वही पर कोतवाली देहात प्रभारी श्याम सुंदर ने कहा की मामले की जानकारी नहीं हैं। सिपाही को भेज रहा हूं अबैध कटान करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال