WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

हेलो चैंप्स स्कूल सीताकुंड में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाये प्रतिभा के हुनर

हेलो चैंप्स स्कूल सीताकुंड में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाये प्रतिभा के हुनर

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। हेलो चैंप्स स्कूल सीताकुंड में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट्स तैयार किए।जैसे कि जल चक्र,सौर मंडल, तोलनीय मशीन, प्राथमिक चिकित्सा, शरीर के अंग आदि। विद्यालय के प्रबंधक संदीप सिंह भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित थे। प्रबंधक संदीप सिंह ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ही हैं, जो हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखा सकती हैं। शिक्षा में प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट्स का महत्व अत्यंत उच्च होता है जो छात्रों को स्वतंत्रता और सोचने की क्षमता प्रदान करता है। हमारे छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से समस्याओं के समाधान के लिए उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दी हैं जिससे हमारा विज्ञानिक दृष्टिकोण मजबूत होता है।विद्यार्थियों को विज्ञान में रुचि और प्रेरणा प्राप्त होनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे भविष्य का निर्माणकर्ता है। इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की उत्कृष्टता को प्रकट किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال