विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का निर्देश

जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का निर्देश 

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर 29 फरवरी। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं व पात्र लाभार्थियों की प्रगति की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, अध्यक्ष, जिला पंचायत उषा सिंह, विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, विधायक सदर जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, अपना दल जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल, सुभाषपा जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी राजेश निषाद, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह सहित समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में कृषि, सिंचाई एवं जलापूर्ति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, ग्राम्य विकास, ऊर्जा विभाग, नगर विकास, पंचायतीराज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, उ0प्र0 नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यू0पी0) सहित अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी और उसके प्रगति के बारे में मा0 जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित जनपद के पात्र लाभार्थियों की सूची को उपलब्ध कराने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 ओ0पी0 चैधरी, उप निदेशक कृषि रामाश्रय यादव, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा अनवर शेख, जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال