WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

एसडीएम विदुषी सिंह ने बल्दीराय पुलिस व अर्धसैनिक बल के साथ एरिया डोमिनेशन के तहत किया रूट मार्च

एसडीएम विदुषी सिंह ने बल्दीराय पुलिस व अर्धसैनिक बल के साथ एरिया डोमिनेशन के तहत किया रूट मार्च

केएमबी जगन्नाथ मिश्रा
सुलतानपुर- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में होली व आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करानें तथा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत एसडीएम बल्दीराय विदुषी सिंह व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय सौरभ सावंत द्वारा बल्दीराय थाना क्षेत्र में थाना बल्दीराय पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ एरिया डोमिनेशन के तहत की गयी रूट मार्च व फुट पेट्रोलिंग किया।पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अरुणचन्द के पर्यवेक्षण मे होली, आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करानें तथा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत एसडीएम व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय द्वारा रविवार को थाना बल्दीराय पुलिस व अर्धसैनिक बल के साथ एरिया डोमिनेशन के तहत वल्लीपुर,इब्राहिमपुर आदि मुख्य मार्गों तथा संवेदनशील स्थानो पर रूट मार्च व फुट पेट्रोलिंग किया गया।जनता में शान्ति व सुरक्षा का अहसास कराने हेतु संवेदनशील स्थानों व मार्गों पर रूट मार्च व फुट पेट्रोलिंग की गयी।इस मौके पर बल्दीराय थानाध्यक्ष आरबी सुमन, वलीपुर चौकी इंचार्ज विजय कुमार गुप्ता, पारा बाज़ार चौकी इंचार्ज चंद्र शेखर सोनकर, देहली बाजार चौकी इंचार्ज अनिल अवस्थी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال