विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद

बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का मंगलवार को कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय पर पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी व कांग्रेस के अन्य नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी शहर के तिकोनिया पार्क (राजीव गांधी पार्क) पहुंचे, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा अन्य नेताओं ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मौजूदा समय में सांप्रदायिक शक्तियां देश को अस्थिर करने का कुत्सित प्रयास कर रहीं हैं, ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह राजीव गांधी की शहादत से प्रेरणा लेते हुए एकता और अखंडता बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान दें। वहीं उन्होंने कहा कि 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व राजीव गांधी ने 80 फीसदी लोकसभा की सीटों पर जीत हासिल करके 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी,उन्हें देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री के तौर पर जाना जाता है, उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में कंप्यूटर लाकर संचार क्रांति की शुरुआत की इसलिए इन्हें कंप्यूटर क्रांति का जाना के भी कहा जाता है, देश में 18 साल की उम्र वाले युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार दिया। वह हमेशा युवाओं के लिए काम करने के लिए लगे रहे।पू‌र्व प्रधानमंत्री के कामों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। शहर अध्याय शकील अंसारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व राजीव गांधी ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अत्यधिक प्रभावित किया था। जिस आधुनिक भारत का आज पूरी दुनिया लोहा मान रही है वह स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है। देश की नौजवान पीढ़ी को पूर्व प्रधानमंत्री के पद चिन्हों पर चलकर देश के विकास में सहयोग करना हमारा कर्तव्य है जिससे देश में विकास की गति तेज हो सके। इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, लाल पद्माकर सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा मुन्नू, हौसिला भीम,ओमप्रकाश सिंह,अपरबल सिंह, अरुण त्रिपाठी, नफीस फारुकी, ओम प्रकाश दुबे, राजेश तिवारी, सुनील चौहान, पवन मिश्रा कटावा, विजयपाल, आवेश अहमद, सुब्रत सिंह सनी, सिराज अहमद भोला, मानिक श्रीवास्तव,अमोल बाजपेयी, पवन मिश्रा नन्हे, ओम प्रकाश त्रिपाठी चौटाला, ममनून आलम अनवर अंसारी,चंद्रभान सिंह, नंदलाल मोर्य, शक्ति तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, विनोद राना, नन्हे तिवारी, रविंद्र कोरी, अवधेश कुमार गौतम सिराज अकेला, जाकिर हसन,सलीम, श्याम लगन राजेश श्रीवास्तव शीतल साहू आदि लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال