WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

दहेज लोभी भेड़ियों ने ले ली एक और महिला की जान, भाई की तहरीर पर 4 लोगों पर केस दर्ज

दहेज लोभी भेड़ियों ने ले ली एक और महिला की जान, भाई की तहरीर पर 4 लोगों पर केस दर्ज

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला बल्दीराय के पूरे मोहन लाल मजरे ऐंजर गांव की घटना है। थाना धनपतगंज के गांव पूरे बकिया खारा निवासी कुलदीप तिवारी ने बताया कि उसकी बहन कल्पना मिश्र उम्र (22) की शादी 2021 में पूरे मोहनलाल में राधेश्याम के लड़के लवकुश के साथ हुई थी। आरोप है ससुरालीजन बार-बार कल्पना को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ केस 24 सितंबर की सुबह कल्पना की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। भाई कुलदीप तिवारी की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सास-ससुर ननद और पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर सास-ससुर ननद व पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال