WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सुदनापुर मे ब्राह्मण समाज ने अनुराग कश्यप के खिलाफ की नारेबाजी एवं फूंका पुतला

सुदनापुर मे ब्राह्मण समाज ने अनुराग कश्यप के खिलाफ की नारेबाजी एवं फूंका पुतला

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। ब्राह्मण समाज के द्वारा बटपरवा स्थित शंकरगढ़ व सुदानपुर बाजार में अनुराग कश्यप के द्वारा ब्राह्मण समाज के ऊपर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग करने में नाराज हुए ब्राह्मणों ने अनुराग कश्यप का पुतला दहन कर विरोध जताया है। इस मौके पर उपस्थित सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि अनुराग कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी anuragkashyap10 से फुले मूवी के सेंसर बोर्ड द्वारा हटाए गए सीन को लेकर ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी की है। जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। यह टिप्पणी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है और देश में तनाव का माहौल बना सकती है। अनुराग कश्यप ने हमारे समाज की जो निंदा की है। उसके लिए उसे कभी माफ नहीं किया जाएगा
इस मौके पर संतोष पांडेय रिंकू और नरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि अनुराग कश्यप की इस टिप्पणी ने पूरे ब्राह्मण समाज की भावना को ठेस पहुंचाई है। यह सीधा हमला ब्राह्मण समाज पर 
 है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर नितिन मिश्र, चन्द्र प्रकाश तिवारी, कामेश, लालू तिवारी, देवी प्रसाद तिवारी, अवधेश शर्मा, बृजेन्द्र मिश्र,अंकित पांडेय, राजेश मिश्र, मनोज मिश्र, राजकुमार तिवारी, अशोक, अनिल, सी.पी. मिश्र, मनोज मिश्र, राम जनक, लाल बहादुर, उदयभान आदि लोग उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال