WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

पाकिस्तान पर Airstrike के बाद रेड अलर्ट पर UP, DGP का सख्त निर्देश

पाकिस्तान पर Airstrike के बाद रेड अलर्ट पर UP, DGP का सख्त निर्देश
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना द्वारा एयरस्ट्राइक करने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. डीजीपी प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आज यानी 7 मई को ‘मॉक ड्रिल’ करवाई जाएगी.आपको बता दें कि भारतीय सेना ने बुधवार रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 50 से ज्यादा आतंकी मारे गए और दर्जनों आतंकी ठिकाने तबाह हुए. इसको लेकर अब उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है. बकौल यूपी डीजीपी- 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमला किया गया है. पुलिस की सभी फील्ड संरचनाओं को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है. उतर प्रदेश पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال