WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

समाज के प्रति सक्रिय भूमिका में रहने वाले ही होंगे जिला सुरक्षा संगठन के सदस्य, विस्तार को लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठक

समाज के प्रति सक्रिय भूमिका में रहने वाले ही होंगे जिला सुरक्षा संगठन के सदस्य, विस्तार को लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठक

केएमबी संवाददाता

सुलतानपुर। ज़िला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास्तव के आवाहन पर महासचिव हाजी मोहम्मद इलियास खान के नेतृत्व में संगठन के पुनर्गठन व विस्तार को लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ एक बैठक हिंदुस्तान मारुति आटो गैरेज बढ़ैयावीर में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई कि किस तरह संगठन को और सक्रिय किया जाए। सभी पदाधिकारियों ने एक मत से निर्णय लिया कि जो वार्ड अध्यक्ष निष्क्रिय हो गए हैं, उनके स्थान पर दूसरे सक्रिय सदस्य को वार्ड अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी जाए और कार्यकारिणी में भी जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं हैं उनके स्थान पर भी दूसरे को मौका दिया जाए । और समाज के हित में कार्य करने वाले को ही सदस्यता दी जाय । साथ ही साथ सक्रियता और विस्तार के सम्बन्ध में प्रत्येक शनिवार को क्रमशः वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठकें निरन्तर हो रही हैं। आने वाले शनिवार 10 मई को क्रमशः वार्ड नं 16 से 20 तक की बैठक होनी है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महासचिव हाजी इलियास खान ने कहा कि सभी वार्ड अध्यक्ष और सदस्य अपनी दायित्वों एवं कर्तव्यों पालन करें और निर्धारित बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
इसीक्रम में वार्ड नंबर 7 सिविल लाइन के वार्ड अध्यक्ष डॉ0 कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने प्रस्ताव रखा कि डॉ0 अब्दुल हमीद को वार्ड अध्यक्ष सिविल लाइन नंबर 7 नियुक्त किया जाए एवं कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने प्रस्ताव रखा कि डॉ0 कुंवर दिनकर प्रताप सिंह को कार्य समिति में रखा जाए।
इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल,संयोजक आशीष कुमार अग्रवाल,जाहिद आब्दी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ,कार्यालय सचिव कुलदीप गुप्ता ,जनसंपर्क सचिव राशिद अली सिद्दीकी, राधेश्याम गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी,मो0 अफ़रोज़ हैदर, मुजफ्फर हुसैन, राकेश कुमार मिश्रा,आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال