पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, खमारपानी से बिछुआ और चौरई तक गूंजा उत्सव
कार्यकर्ताओं के दिलों में बसते हैं पं रमेश दुबे- ठाकुर प्रियवर सिंह
बिछुआ। पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे का जन्मदिन इस वर्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक उत्सव बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत रात 12 बजे हुई, जब घड़ी ने जैसे ही नया दिन शुरू होने का संकेत दिया, बिछुआ नगर रंग-बिरंगी आतिशबाजी से गूंज उठा। आधी रात के इस भव्य स्वागत ने जन्मदिन उत्सव की एक यादगार शुरुआत कर दी।
सर्वप्रथम खमारपानी में विधिविधान से पूजन कर हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इसके बाद बिछुआ माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से जन्मदिन मनाया। पूरे नगर में ढोल-नगाड़ों,डीजे और जयघोष के बीच उत्सव जैसा माहौल छा गया।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रियवर सिंह हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विशाल काफिला लेकर बिछुआ से चौरई पहुंचे। चौरई में भी आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और जोरदार स्वागत से वातावरण गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पं. दुबे को दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
👉 रात 12 बजे की आतिशबाजी से लेकर खमारपानी की पूजा-अर्चना और चौरई की भव्य रैली तक–पूरा आयोजन कार्यकर्ताओं की एकजुटता और पं. रमेश दुबे के प्रति गहरे सम्मान का प्रतीक बन गया।
Tags
विविध समाचार
