WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 102 शिकायतों में से 22 का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 102 शिकायतों में से 22 का मौके पर निस्तारण 

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर 20 दिसम्बर।जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा आए हुए फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित अधिकारियों को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन विभागों के अधिकारी सन्दर्भित प्रकरण को गंभीरता से देखे और उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राप्त शिकायतीे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल मौके पर जाकर मौका मुआयना कर शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष कुल-102 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 22 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कराया गया। शेष 80 शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ससमय निस्तारण कर कृत कार्यवाही से अवगत करायें। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال