WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

स्वास्तिका सिंह ने काव्य पाठ में सांगीपुर, तिलोई एवं एमिटी इण्टर नेशनल स्कूल का किया नाम रोशन

स्वास्तिका सिंह ने काव्य पाठ में सांगीपुर, तिलोई एवं एमिटी इण्टर नेशनल स्कूल का किया नाम रोशन

केएमबी गंगा प्रसाद संगम
तिलोई,अमेठी। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,मुसाफिरखाना में जिला स्तरीय भाषण/काव्य पाठ/निबन्ध प्रतियोगिता सम्पन्न हुयी थी।जिसमें स्वास्तिका सिंह, छात्रा-कक्षा-9, एमिटी इण्टर नेशनल स्कूल-जगदीशपुर,अमेठी ने स्वरचित अटल काव्य पाठ करके बहुत वाह-वाही लूटकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।गौरतलब है कि महाविद्यालय तक के बच्चों की काव्य पाठ प्रतियोगिता में स्वास्तिका सिंह,कक्षा-9 की छात्रा ने द्वितीय स्थान हासिल करके बाजी मारी। स्वास्तिका सिंह को एनआईसी गौरीगंज अमेठी के सभागार में अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश मसाला अध्यक्ष, जिला पंचायत अमेठी एवं संजय चौहान-जिलाधिकारी ने मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन के रूप में रूपये 5,000 की चेक प्रदान की। स्वास्तिका सिंह, सांगीपुर तिलोई-अमेठी की निवासी हैं। स्वास्तिका सिंह पूर्व प्राचार्य एवं जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र बहादुर सिंह की सुपौत्री एवं प्रधानाचार्य सन्दीप कुमार सिंह की सुपुत्री हैं। बचपन से ही अध्ययन के प्रति रूचि व काव्य रचना में अभिरूचि थी। इतनी अल्प आयु में लगभग-30 रचनाएं करके घर व विद्यालय में गायन कर चुकी हैं। स्वास्तिका सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने बाबा राजेन्द्र बहादुरसिंह पूर्व प्राचार्य को दिया, जिनकी प्रेरणा व मार्ग दर्शन में यह सफलता प्राप्त हुयी। उन्होंने बताया मेरी माता स्निग्धा सिंह व पिता सन्दीप कुमार सिंह मुझे सदैव प्रोत्साहित करते रहते हैं। स्वास्तिका सिंह को जय प्रताप सिंह- पूर्व प्राचार्य डायट, धीरेन्द्र प्रताप सिंह- प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, अध्यक्ष बार एशोसियेशन, तिलोई, शत्रुघ्न सिंह चौहान पूर्व प्राचार्य, डा० फूलकली- प्रधानाचार्या, उपमासरोज, भाजपा नेत्री रन्जू सिंह अध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह जन सेवा समिति, राजकिशोरसिंह-जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह, संरक्षक श्रीराम सोनी महामंत्री, घनश्याम सिंह, कृष्ण कुमार सिंह दउवा) सहित सैकड़ों महानुभावों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال