WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए किया गया प्रेरित

कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए किया गया प्रेरित

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
 बिछुआ। वीर अमर शहीद स्व. श्री कबीर दास उईके शासकीय महाविद्यालय बिछुआ जिला छिंदवाड़ा के द्वारा शासन के निर्देशानुसार "कॉलेज चलो अभियान" के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.पी.यादव के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनेगांव एवं संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खामारपानी में जाकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं महाविद्यालय में संचालित शासन की योजनाओं जिसमें मेधावी योजना, गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण, विक्रमादित्य योजना, छात्रवृत्ति, आवागमन की सुविधा आदि के बारे में बताया।इसके अलावा महाविद्यालय मे उपलब्ध व्यापक सुविधाओं, संचालित पाठ्यक्रमों, शोध केंद्र, पुस्तकालय सुविधा, विज्ञान प्रयोगशालाएं, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, स्वामी विवेकानद कैरियर गाइडेंस सेल, खेल सुविधा आदि के बारे में विस्तार से बताया। विशेष रूप से विद्यार्थियों को 12 के बाद महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया कॉलेज चलो अभियान में नोडल अधिकारी रघुवीर उईके, रामप्रकाश डेहरिया, दुजारी बोसम, संजय मंडराह, डॉ.मदन ठाकरे, मचलसिंग धुर्वे ने कालेज चलो अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई जिन्होंने विद्यार्थियों के साथ जुड़कर उन्हें मार्गदर्शन दिया। इस अभियान में दोनों विद्यालयों का स्टाफ व 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भागीदारी देखी गई।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال