पूर्व पीएम के जन्म शताब्दी समारोह के तृतीय दिवस पर पी डी एकेडमी में प्रतियोगिता आयोजित
देवरिया। शनीवार को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित ज्ञान गंगा सेवा संस्थान देवरिया द्वारा आयोजित पी डी एकेडमी के सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के तिसरे दीन विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पी डी एकेडमी के प्रबंधक शशांक जायसवाल जी उपस्थित रहे। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में ज्ञान गंगा सेवा संस्थान देवरिया द्वारा क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानाचार्य माधव शरण पांडेय, प्रधानाचार्य अभय द्विवेदी जी एवं पी डी एकेडमी के प्रधानाचार्य आर वाई पांडेय जी के देख रेख में 120 विद्यार्थियों को प्रतिभागी बनाया गया जिसमें 35 विद्यार्थियों को चयनित किया गया जिनका प्रश्नोत्तर संतोषजनक रहा। क्विज प्रतियोगिता में सफ़ल विद्यार्थियों को संस्थान के तरफ से प्रणाम पत्र तथा मोमेंटम देकर प्रोत्साहित किया गया, शेष विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम में पी डी एकेडमी के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर संस्थान की अध्यक्षा अमिता पांडेय एवं सचिव डाक्टर गंगा शरण पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री नीरज शाही, ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल जी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, आनंद विवेक पांडेय, डाक्टर विनय पांडेय, रोहित श्रीवास्तव दयानंद पांडेय की उपस्थिति रही।
Tags
शिक्षा समाचार