सिंहपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम, 500 जरूरतमंदों को मिली राहत
सिंहपुर (अमेठी)। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सिंहपुर क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान संघ अध्यक्ष सिंहपुर नवीन श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें लगभग 500 लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह (राजा बाबा) मौजूद रहे। साथ ही ब्लॉक प्रमुख तिलोई मुन्ना भैया तथा ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। सरकार और जनप्रतिनिधि हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
Tags
विविध समाचार