WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सुलतानपुर में सड़क हादसे में चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत जबकि तीसरी गंभीर रूप से घायल

सुलतानपुर में सड़क हादसे में चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत जबकि तीसरी गंभीर रूप से घायल

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल। गोसाईगंज सलारपुर में रविवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो चचेरी बहनों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों छात्राएं एक ही बाइक पर सवार थी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। गोसाईगंज के वैदहा की आन्वी तिवारी पुत्री दीपक तिवारी, प्रशाली, प्रिय दर्शनी उर्फ शुभी पुत्री विजय तिवारी रविवार दोपहर एक बजे घर बाइक लेकर निकली थीं। मोतीगंज-इसहाकपुर संपर्क मार्ग शारदा सहायक खंड 16 नहर की पटरी पर सलारपुर के पास उन्हें ट्रैक्टर बाइक को टक्कर मार दी। आन्वी की घटना स्थल पर मौत हो गई। सगी बहनों प्रिय दर्शनी और प्रशाली को परिवारजन निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों में प्रिय दर्शनी को मृत घोषित कर दिया। प्रशाली का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। मृतका आन्वी कक्षा 11 और प्रियदर्शिनी कक्षा आठ में मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा थी। आन्वी दो भाई बहनों में बड़ी थी।


और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال