WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

जंगली सूअर के लिए बिछाए जाल में फंस गया तेंदुआ, ग्रामीणों में मच गया हड़कंप

जंगली सूअर के लिए बिछाए जाल में फंस गया तेंदुआ, ग्रामीणों में मच गया हड़कंप

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। जंगली सूअर पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। जैसे ही जाल में तेंदुआ फैलने की खबर फैली ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन फानन में तेंदुआ की जाल में फंसने की सूचना पुलिस एवं वन विभाग को दी गई। प्राप्त जानकारी केअनसार जंगली सूअरों से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने जाल बिछाए थे, जिनमें एक तेंदुआ फंस गया। घटना सुल्तानपुर के अखंडनगर क्षेत्र की है। तेंदुआ फंसने से इलाके में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, और तेंदुए को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
किसानों की तरफ से जंगली सूअर से बचने के लिए बिछाए गए जाल में तेंदुआ फंस गया। तेंदुआ जाल में फंसने की सूचना पर  हड़कंप मच गया। सूचना पाकर कई गांव के लोग कुंदा भैरोपुर पहुंच गए। अखंड नगर थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा मामला बताया जाता है। मौके पर पहुंचे कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने डीएम से वार्ताकार तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू किया। डीएफओ अमित सिंह बोले, तेंदुए के जाल में फंसाने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट की गई है। जल्द ही वन विभाग के आला अधिकारियों के दिशा निर्देश में तेंदुए को पड़कर सुरक्षित स्थल पर भेजा जाएगा। विधायक राजेश गौतम बोले, तेंदुए से गांव वालों को सुरक्षित रखने हेतु रेस्क्यू अभियान लगातार चल रहा है।

और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال