इंग्लिश मोड़ पर सघन जांच में बड़ी सफलता, 12 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
केएमबी ब्यूरो मुकुल बरनवाल मैरवा,सीवान। इंग्लिश मोड़ के निकट सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिवा गश्ती के दौरान पुलिस दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस ने उन्हें रोककर बाइक के कागजात की जांच की। पूछताछ और सत्यापन के दौरान बाइक चोरी की पाई गई। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी फिरोज अंसारी और विशाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि फिरोज अंसारी के विरुद्ध मैरवा थाना में दो तथा रेल थाना मुजफ्फरपुर में तीन मामले पूर्व से दर्ज हैं।
إرسال تعليق