⚡ ब्रेकिंग News

8 दिन से लापता युवती का शव महमूदपुर के पास झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला, मची सनसनी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, परिजनों का आरोप- समय पर सक्रिय होती पुलिस तो बच जाती जान

8 दिन से लापता युवती का शव महमूदपुर के पास झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला, मची सनसनी

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, परिजनों का आरोप- समय पर सक्रिय होती पुलिस तो बच जाती जान

केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
लम्भुआ, सुल्तानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास दियरा रोड किनारे झाड़ियों में उस युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 23 सितंबर को दर्ज हुई थी। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि शव से बदबू आने पर किसी ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की हालत देखकर लग रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई है और शव सड़ रहा था।
गौरतलब है कि लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के भवनपुर गांव निवासी मुक्ता देवी पत्नी स्व. राममूरत निषाद ने 23 सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बड़ी लड़की जानवती देवी उम्र करीब 26 वर्ष 22 सितंबर को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच बिना बताए दियरा बाजार इलाज कराने गई थी और वापस नहीं आई थी।
इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने हत्या की जताई आशंका एवं परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। अगर समय रहते पुलिस तलाश करती तो युवती की जान बच सकती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना स्थल पर लम्भुआ सीओ ऋतिक कपूर एवं लम्भुआ इंस्पेक्टर धीरज कुमार मय बल के साथ मौजूद है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...