⚡ ब्रेकिंग News

मैरवा पुलिस बड़ी कार्यवाही: बोलेरो से 756 लीटर शराब बरामद, तस्कर अमित यादव गिरफ्तार

मैरवा पुलिस बड़ी कार्यवाही: बोलेरो से 756 लीटर शराब बरामद, तस्कर अमित यादव गिरफ्तार

केएमबी मुकुल बरनवाल
मैरवा। मैरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 756 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदी बोलेरो को जब्त करते हुए मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के सिसहानी गांव निवासी अमित यादव के रूप में बताई गई है। बताया जाता है कि पुलिस को शराब की खेप के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नौतन नहर पुल के समीप वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन को रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त करने के साथ उसमें सवार अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद बरामद शराब और बोलेरो को थाने लाया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। इसके अलावा शराब तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
 मामले में पुलिस द्वारा उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...