रेलवे हॉल्ट वारिसगंज के करीब दो सागौन पेड़ों को धराशाई करने वालों की जांच में नए खुलासे, अहम सुराग की तलाश में लगे रेलवे अधिकारी प्रतिबंधित लकड़ियां बरामद
अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज कस्बे में रेलवे हाल्ट के पास रेलवे विभाग के दो सागौन के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना छह सितंबर की रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वारिसगंज रेलवे हाल्ट के समीप रेलवे विभाग की जमीन पर लगे दो सागौन के पेड़ कथित तौर पर कई लोगों ने मिलकर काट दिए। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें अश्वनी यादव उर्फ सत्यम यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी दक्षिण गांव, मौजा दौलतपुर, सिरताज पुत्र यूनुस निवासी कंकुपुर, रिजवान अहमद पुत्र मोतीन अहमद निवासी इमली गांव और गुलाम जिलानी पुत्र यासीन निवासी इमली गांव असलम पुत्र अमानतुल्लाह इमली गांव थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में घटना के संबंध में जावेद अहमद उर्फ बब्बू पुत्र रियाज अहमद निवासी पूरे हामी, मौजा इमली गांव का नाम भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार जावेद अहमद उर्फ बब्बू फिलहाल वांछित है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। निहालगढ़ रेलवे थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पेड़ काटने के मामले में सामने आए नामों के साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। रेलवे संपत्ति से जुड़े इस मामले में रेलवे पुलिस की जांच जारी है।
إرسال تعليق