⚡ ब्रेकिंग News

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, गांव में हड़कंप, शव कई दिन पुराना, आधा सड़ा मिला, ग्रामीणों ने बदबू आने पर दी सूचना

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, गांव में हड़कंप, शव कई दिन पुराना, आधा सड़ा मिला, ग्रामीणों ने बदबू आने पर दी सूचना

केएमबी शिव प्रकाश जायसवाल
 सुल्तानपुर। शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सकरसी गांव में रविवार को कुएं में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ग्रामीणों के अनुसार सकरसी निवासी जमुना प्रसाद मिश्रा (60 वर्ष) साधु-संत के रूप में कुएं के बगल स्थित अपनी कुटी पर रहते थे और बीते कई दिनों से गायब थे।
रविवार को एक ग्रामीण शौच के लिए गया तो कुएं के पास से तेज बदबू आ रही थी। उसने गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो शव पड़ा था।
सूचना पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस ने कुएं से शव बाहर निकलवाया। शव की पहचान जमुना प्रसाद मिश्रा के रूप में हुई, जो कई दिन पुराना और आधा सड़ा हुआ था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई कर रही है। मृतक की पत्नी घर पर बदहवास है,उनका एक पुत्र परदेश में रहता है। मृतक की पत्नी हीरावती मिश्र ने बताया कि वह बुधवार से गायब थे आज एक ग्रामीण के माध्यम से हमें भी जानकारी मिली है। वहीं पूर्व प्रधान दिलीप वर्मा,एवं ग्रामीण गयाप्रसाद रजक,हरिओम चौरसिया,केश कुमार चौहान ने बताया कि वह साधु महात्मा थे और दूर दूर तक इनका नाम विख्यात है और पूजा पथ कराते थे उसी से अपना जीवन यापन करते थे जो अत्यंत ही गरीब और निर्धन व्यक्ति थे आय का कोई श्रोत नहीं है।।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...