WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

आईटीआई गौरीगंज में रोजगार मेला, 27 अभ्यर्थियों का चयन

आईटीआई गौरीगंज में रोजगार मेला, 27 अभ्यर्थियों का चयन

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज, अमेठी में आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को रोजगार/अप्रेन्टिस मेला का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि मेले में कुल 57 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में मारुति सुजुकी कंपनी के एचआर प्रदीप कुमार तथा पृथ्वी प्रताप बिल्डीकॉन कंपनी के एचआर प्रताप कुमार द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के उपरांत मारुति सुजुकी कंपनी में 22 तथा पृथ्वी प्रताप बिल्डीकॉन कंपनी में 05 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार, सहायक रोजगार/अप्रेन्टिसशिप प्रभारी भारत भूषण मिश्रा, दिवाकर मिश्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال