WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

UGC कानून के विरोध में एक साथ 11 भाजपा पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे से बढ़ी हलचल

UGC कानून के विरोध में एक साथ 11 भाजपा पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे से बढ़ी हलचल 

केएमबी ब्यूरो
लखनऊ। यूजीसी के नए कानून के विरोध में भारतीय जनती पार्टी को बड़े झटके लगने की खबर सामने आई है। लखनऊ के बक्शी तालाब क्षेत्र के कुम्हारावां मंडल के महामंत्री आलोक तिवारी ने यूजीसी कानून (UGC) के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आलोक तिवारी ने अपने पद से इस्तीफे देने की वजह में बताया कि यूजीसी कानून सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के लिए खतरा है। बख्शी तालाब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हरावां मंडल के महामंत्री आलोक तिवारी ने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। आलोक तिवारी ने पत्र में लिखा कि बीजेपी की स्थापना जिन मूल विचारों और उद्देश्यों के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी, पार्टी आज उनसे भटकती नजर आ रही है।
आलोक तिवारी का कहना है कि पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा यूजीसी कानून लागू किया गया है, जो सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून के जरिए समाज के एक वर्ग के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे वह स्वीकार नही कर सकते। 
इस इस्तीफे के साथ ही पार्टी संगठन में हलचल और तेज हो गई है, क्योंकि आलोक तिवारी के साथ कुम्हरावां मंडल के कई अन्य पदाधिकारियों ने भी सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इस्तीफा देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष आलोक सिंह, मंडल मंत्री महावीर सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक मोहित मिश्रा, नेतृ प्रकाश सिंह और नीरज पाण्डेय शामिल हैं। इसके अलावा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राज विक्रम सिंह, पूर्व मंडल मंत्री अभिषेक अवस्थी, बूथ अध्यक्ष विवेक सिंह और पूर्व सेक्टर संयोजक कमल सिंह ने भी अपने पद छोड़ दिए हैं।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال