WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

बाजार शुक्ल में 4600 किसानों की सम्मान निधि अटकी, नाम आधार खतौनी में गड़बड़ी से प्रारूप नहीं भरा

बाजार शुक्ल में 4600 किसानों की सम्मान निधि अटकी, नाम आधार खतौनी में गड़बड़ी से प्रारूप नहीं भरा

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जिले के बाजार शुक्ल में बुधवार को हजारों किसान पीएम किसान निधि योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं ब्लॉक में कुल 24.527 किसान है, जिनमें से लगभग 5,500 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अब तक लंबित है कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 4600 किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री का प्रारूप ही नहीं भरवाया है। यह स्थिति तब है जब पंचायत सहायकों कृषि विभाग के कर्मचारियों और लेखपालों सहित 50 से अधिक लोगों की टीम लगातार अभियान चला रही है।एडीयो कृषि अशोक यादव ने बताया कि जिन किसानों की रजिस्ट्री पूरी नहीं होगी उनकी किसान सम्मान निधि अटकना लगभग तय हैं। इससे अन्य कृषि योजनाओं का लाभ मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। फार्मर रजिस्ट्री तकनीकी और दस्तावेज की खामियां बड़ी बाधा बन रही है। कई किसानों के नाम आधार कार्ड खतौनी और अन्य दस्तावेजों में भिन्न दर्ज है जिससे सत्यापन प्रतिक्रिया रुक गई है। इसके अतिरिक्त कुछ किसान मृतक है या विदेश में रहते हैं जबकि कई मामलों में रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुए हैं। कृषि विभाग में जन सुविधा केंद्र विपणन केंद्र और पंचायत मामलों पर फार्मर रजिस्ट्री का प्रारूप भरवाने की सुविधा उपलब्ध कराई है। बाजार शुक्ल में राहुल श्रीवास्तव आशीष कुमार समर बहादुर कमल किशोर राम आशीष जैसे कृषि विभाग के कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि समय पर रजिस्ट्री पूरी न करने वाले किसानों की सम्मान निधि सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी होगी।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال