आबकारी महकमें की छापेमारी में 70 लीटर अवैध कच्ची शराब व 950 किलो लहन बरामद
सुल्तानपुर। आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अनुपालन में जिलाधिकारी सुल्तानपुर एवं उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशानुसार, जिला आबकारी अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी सदर सुल्तानपुर के निर्देशन में रण विजय सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 सुल्तानपुर ने 10 फरवरी 2026 को मय स्टाफ साकेत राय प्र आ सि, अंकित शर्मा आ.सि, राजीव शुक्ला आ.सि., ओमवीर आ सि, इरफान आ सि द्वारा ग्राम चुनहा व ग्राम तिवारी का पुरवा में दबिश दी गई। मौके पर 04 अभियोग पंजीकृत करते हुए 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। लहन करीब 950 किलो बरामद की गई जिसे मौके पर नष्ट किया गया। 02 अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। क्षेत्र में संचालित आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया । दुकान पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा गुप्त रूप से दुकानों पर टेस्ट परचेज कराया गया। आरओ व कबाड़ियों की दुकान तथा ईंट के भट्ठों की गहनता से चेकिंग की गई । ग्राम वासियों को अवैध शराब से होने वाली हानियो के बारे जागरुक किया गया।