WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सुल्तानपुर से बड़ी खबर: असम, मुंबई और पश्चिम बंगाल के साइबर बदमाश गिरफ्तार, 85 लाख की ठगी का एसपी ने किया खुलासा

सुल्तानपुर से बड़ी खबर: असम, मुंबई और पश्चिम बंगाल के साइबर बदमाश गिरफ्तार, 85 लाख की ठगी का एसपी ने किया खुलासा

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह (साइबर टीम) की जांच में सामने आया कि उक्त मुकदमे में विवेचना के क्रम में जानाकारी हुई कि इसी Modus Operandi का प्रयोग करके एक ठगी अमेठी के रहने वाले व्यक्ति अभिषेक सिंह से लगभग 85,00,000/- रुपया की ठगी की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद अमेठी में मु0अ0सं0 02/2025 धारा 319(2)/318(4) BNS व 66D आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया तथा एक अन्य लखनऊ के रहने वाले एक व्यक्ति अवनीश सिंह से लगभग 1 करोड 85 लाख की ठगी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद लखनऊ पूर्वी (कमिश्नरेट लखनऊ) में मु0अ0सं0 78/2025 धारा 319(2)/318(4) BNS व 66D आई0टी0 पंजीकृत है। विवेचना के क्रम में जानकारी हुई कि मुकदमा उक्त के पीडित भास्कर पाण्डेय का 4,92,689.07 रूपया YES Bank के खाता संख्या 006561900005782 में स्थानान्तरित किया गया। जिसकी के.वाई.सी. प्राप्त होने पर ज्ञात हुआ कि उक्त खाता HANIF AGRO TRADERS प्रोपराइटर 1.हनीफ काजी पुत्र मिशर काजी वर्ष नि0 सोरावरी थाना हाजो जिला कामरूप असम उम्र 48 (2) शसमशुद्दीन अहमद पुत्र अब्दुल रशीद नि0 कुवारपुर थाना हाजो जिला कामरूप असम उम्र 29 वर्ष में जाना पाया गया। जिसको साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा दिनांक 28.01.2026 को आसाम जाकर 1) हनीफ काजी पुत्र मिशर काजी वर्ष नि0 सोरावरी थाना हाजो जिला कामरूप असम उम्र 48 (2) शसमशुद्दीन अहमद पुत्र अब्दुल रशीद नि0 कुवारपुर थाना हाजो जिला कामरूप असम को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो ज्ञात हुआ कि शफीकुल इस्लाम उम्र 38 वर्ष पुत्र अबुल कलाम आजाद नि0 ग्राम Salekura थाना बारपेटा जिला बारपेटा असम व जाकिर खान पुत्र स्व0 जौहरूद्दीन खान नि0 कोटली जार थाना हावली जिला बारपेटा असम के कहने पर कुछ पैसो की लालच मे खाता दिया था । तत्पश्चात सभी अभीयुक्तो को गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमाण्ड करके जनपद सुल्तानपुर लाया गया । उक्त अभियुक्तों द्वारा पूछताछ मे स्वीकार किया गया कि उक्त सभी अभियुक्त ASHIKA Growing and sharing के लिए खाता उपलब्ध कराने का काम करते हैं, जबकि असली कम्पनी कोई और है लेकिन उसका Clone करके उसके नाम पर फ्राड करते हैं। इस सम्बन्ध में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशनानुसार एक टीम मुम्बई भेजी गयी थी। जिनके द्वारा विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना तन्त्र के अनुसार कि उक्त ग्रुप के कई अपराधी मुम्बई से सम्बन्धित हैं, मुम्बई भेजी गयी टीम द्वारा 1.सन्तोष सुर्वे पुत्र विलाश सुर्वे निवासी 352 राम नरायन बिल्डिंग 1 फ्लोर सुभाष टावर चौकी के पीछे पुलिस स्टेशन शान्तीनगर कल्याण नगर भिवंडी मुम्बई, 2. विजय ईश्वर कलान्तरे पुत्र ईश्वर कलान्तरे निवासी 405 सहायदरा अपार्टमेंट घंसोली थाना रवाले जिला थाणे नवी मुंबई, महाराष्ट्रा, 3. फरीद मलिक पुत्र ख्वाजा वक्श मलिक निवासी राधाकृष्णपुर, दबुआपुकार पूरव, मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल को पूछताछ हेतु मुम्बई से जनपद सुलतानपुर लाया गया जिनके द्वारा यह बात स्वीकार की गयी कि उक्त सभी लोग ASHIKA Growing and sharing को चलाने वाले धनन्जय फिस्के व केतन नायर को बैंक खाता, चैक बुक, ए.टी.एम. व सिम एकत्र कराकर उपलब्ध कराते हैं। यह कम्पनी जोकि क्लोनिंग एप के जरिये लोगो से ठगी करती है और हम लोगो को कमीशन देती है । उक्त सभी अभियुक्तों से पूछताछ में व इनके खातो के चेक करने से करोड़ो रुपयो का ट्रान्जेक्शन प्रकाश में आया है । जिसमे अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. हनीफ काजी पुत्र मिशर काजी वर्ष नि0 सोरावरी थाना हाजो जिला कामरूप असम 
2. शसमशुद्दीन अहमद पुत्र अब्दुल रशीद नि0 कुवारपुर थाना हाजो जिला कामरूप असम 
3. शफीकुल इस्लाम उम्र 38 वर्ष पुत्र अबुल कलाम आजाद नि0 ग्राम Salekura थाना बारपेटा जिला बारपेटा असम 
4. जाकिर खान पुत्र स्व0 जौहरूद्दीन खान नि0 कोटली जार थाना हावली जिला बारपेटा असम
5. सन्तोष सुर्वे पुत्र विलाश सुर्वे निवासी 352 राम नरायन बिल्डिंग 1 फ्लोर सुभाष टावर चौकी के पीछे पुलिस स्टेशन शान्तीनगर कल्याण नगर भिवंडी मुम्बई,
6. विजय ईश्वर कलान्तरे पुत्र ईश्वर कलान्तरे निवासी 405 सहायदरा अपार्टमेंट घंसोली थाना रवाले जिला थाणे नवी मुंबई, महाराष्ट्र
7. फरीद मलिक पुत्र ख्वाजा वक्श मलिक निवासी राधाकृष्णपुर, दबुआपुकार पूरव, मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल

आपराधिक इतिहास-
         1.मु0अ0सं0 02/2025 धारा 319(2)/318(4) BNS व 66D आई0टी0 एक्ट जनपद अमेठी
        2. मु0अ0सं0 78/2025 धारा 319(2)/318(4) BNS व 66D आई0टी0 जनपद लखनऊ
        3. मु0अ0सं0 50/2025 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/340(2) BNS व 66C आई0टी0 एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद सुलतानपुर ।

बरामदगी का विवरण-
1. 07 अदद मोबाइल अलग अलग कम्पनी की 
2. 06 अदद चेक बुक 
3. 03 अदद एटीएम कार्ड
4. 01 आनलाइन खाता जिसमे 268 करोड रुपये फ्रीज है
5. 01 आनलाइन खाता जिसमे 65 करोड रुपये फ्रीज है
6. लगभग 23 करोड 65 लाख USDT के 9 आनलाइन क्रिप्टोकरेन्सी खाता

गिरफ्तारी/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. 
2. प्र0नि0 धीरेन्द्र वर्मा (SOG टीम) 
3. निरी0 सुरेश कुमार वर्मा (साइबर टीम)
4. हे0का0 आपरेटर पवन कुमार (साइबर टीम)
5. हे0का0 जितेन्द्र सिंह (साइबर टीम)
6. हे0का0 इमाम (SOG टीम)
7. हे0का0 अमित मिश्रा (SOG टीम)
8. का0 रितविक दीक्षित (SOG टीम)
9. का0 लोकेन्द्र राजपूत (साइबर टीम)
10. का0 एजाज खान (साइबर टीम)
11. का0 अंकित कुमार (साइबर टीम)
12. का0 शिवम यादव (साइबर टीम)
13. का0 शिव कुमार (साइबर टीम)
14. का0 सतेन्द्र (साइबर टीम)
15. म0का0 पारुल (साइबर टीम)
16. म0का0 शालिनी सिंह( साइबर टीम)
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال