WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने किया मोतिगरपुर थाने का औचक निरीक्षण

नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने किया मोतिगरपुर थाने का औचक निरीक्षण

केएमबी ब्यूरो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने रविवार को थाना मोतिगरपुर का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेख, रिसेप्शन रूम, पुलिस मैस तथा थाना परिसर का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रविवार दोपहर 2:30 बजे औचक निरीक्षण में पहुँची एसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं पीड़िताओं से फीडबैक की समीक्षा करते हुए एसपी ने ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक करने तथा उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तथा शराब, खनन व भू-माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। अपराध रजिस्टर व त्योहार रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। साथ ही थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जांच की तथा थाना प्रभारी एवं स्टाफ का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने थाने में आने वाले आगंतुकों के लिए स्वच्छ वातावरण, पेयजल एवं प्रसाधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाने हेतु क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। नवागत पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में सतर्कता बढ़ी है और व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जगी है। इस दौरान थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक श्रीराम मिश्र, विनोद मिश्र सहित अन्य सभी महिला व पुरूष पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال