⚡ ब्रेकिंग News

बाजार शुक्ल पुलिस ने सनसनीखेज साहिल हत्याकांड का चंद घंटों में किया हत्याकांड का खुलासा

बाजार शुक्ल पुलिस ने सनसनीखेज साहिल हत्याकांड का चंद घंटों में किया हत्याकांड का खुलासा

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। युवक साहिल पुत्र शरीफ की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी के बीच बाजार शुक्ल पुलिस ने सराहनीय सक्रियता का परिचय दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलित किए। गहन जांच, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी हत्याकांड में शामिल सुहेल पुत्र नियाजुद्दीन, निवासी पूरे लोहांगी मजरे दक्खिनगांव क्यार थाना बाजार शुक्ल, उम्र 23 वर्ष, अभिषेक पाल पुत्र दान बहादुर पाल निवासी मवैया रहमतगढ़ थाना बाजार शुक्ल, उम्र लगभग 21 वर्ष, जिब्रील पुत्र इरफान निवासी मवैया रहमतगढ़ थाना बाजार शुक्ल उम्र 16 वर्ष को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त सुहेल ने बताया कि उसकी बहन से साहिल मृतक बातचीत करता था, इसी रंजिश के कारण उसने अपने साथी अभिषेक पाल व एक अन्य साथी के साथ मिलकर तलवार से साहिल को मारा था तथा तलवार मवैया चौराहे से आगे नाले के किनारे छुपा दिया था। अभियुक्तों के निशानदेही पर आला कत्ल एक तलवार बरामद हुई, घटना में शामिल एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया। बरामदगी व साक्ष्य के आधार पर उक्त अभियोग में मुकदमा पंजीकृत कर आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा विधिक करवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा। पूरे प्रकरण में पुलिस की निष्पक्षता, सजगता और पेशेवर कार्यशैली की क्षेत्रवासियों द्वारा खुलकर प्रशंसा की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को कानून व्यवस्था के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का उदाहरण माना जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...