WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

जिले की कमान संभालते ही नवागत कप्तान चारू निगम ने किया पैदल गस्त, जनता से किया सीधा संवाद

जिले की कमान संभालते ही नवागत कप्तान चारू निगम ने किया पैदल गस्त, जनता से किया सीधा संवाद

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत चौक इलाके में थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की स्थिति तथा सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया गया।इस अवसर पर आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया। जनपद पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال