WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

अमेठी: निर्माणाधीन मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

अमेठी: निर्माणाधीन मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

केएमबी संवाददाता

अमेठी: शीतलागंज बाजार में बीयर के ठेके के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा मृतक शराब का आदी था और मरने के बाद जंगली जानवरों ने उसका चेहरा भी नोच लिया था.दरअसल ये पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार का है, जहाँ बियर के ठेके के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में पास के ही गांव नोहरी का पुरवा पुन्नपुर के रहने वाले 35 वर्षीय विकास वर्मा पुत्र बेचूलाल का आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया.स्थनीय लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा को गए और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
संग्रामपुर एसओ संजय सिंह द्वारा बताया की मृतक शराब पिया था और गिर गया था, जिससे गिरने से उसकी मौत हो गई है. अंधेरा होने कारण मुंह को किसी जानवर ने काटा है. शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال