रमज़ान की फ़ज़ीलत के बीच पांच वर्षीय नावेद ने रखा लगातार दूसरा रोज़ा
बाजारशुक्ल,अमेठी। विकासखंड के बरसंडा गांव निवासी जुनैद अहमद के पांच वर्षीय पुत्र नावेद अहमद ने मंगलवार को पवित्र रमज़ान माह में लगातार दूसरा रोज़ा रखकर क्षेत्र में सराहना प्राप्त की है। कम आयु में इबादत के प्रति उनका उत्साह लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। रमज़ान को रहमत, मग़फ़िरत और बरकतों का महीना माना जाता है। इस माह में नेकी का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है और रोज़ा इंसान को सब्र, अनुशासन और परहेज़गारी का पाठ पढ़ाता है। ऐसे पवित्र समय में बच्चों का धार्मिक रुचि दिखाना परिवारों में अच्छे संस्कारों का प्रतीक माना जा रहा है। परिजनों के अनुसार नावेद ने स्वयं रोज़ा रखने की इच्छा जताई और पूरे उत्साह के साथ उसे पूरा किया। ग्रामीणों ने नन्हे रोजेदार की हौसला अफज़ाई करते हुए उसके स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की दुआ की।
إرسال تعليق