काशीराम कॉलोनी चौकी इंचार्ज ने पकड़े चार जुआड़ी
जालौन। उरई मुख्यालय मे काशीराम चौकी प्रभारी अमन दीक्षित ने अपने हमराही का राकेश कुमार उर्फ फौजी, का सतेंद्र व का ओमवीर के साथ ग्राम वजीदा के खेतों में छापा मारा तो मौके पर कई नामी जुवारी जुआ खेलते हुए पकड़े गए। जुआरियों के नाम मनोज साहू पुत्र अनंतराम निवासी ग्राम गढ़गुवा थाना सिरसाकलार जनपद जालौन उम्र करीब 28वर्ष प्रमोद पुत्र हरिप्रकाश निवासी मोहल्ला छत्रीवाले कुंआ के पास उमरारखेडा़ थाना कोतवाली उरई उम्र करीब 45 वर्ष राजेन्द्र कुमार उर्फ राजू पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम मड़ोरा कोतवाली उरई उम्र करीब 45 वर्ष उमाकांत पुत्र दृगपाल निवासी शारंगपुर थाना जालौन उम्र करीब 55 वर्ष पुलिस को देखते ही बाकी जुवारी भाग खड़े हुए पकड़े गए जुआरियो द्वारा कई और भागने वाले जुआरियो के नाम पुलिस को बताए गए है जिनके खिलाफ कार्यवाही प्रचलित है। उक्त चारों जुआरियो को पुलिस पकड़ने में सफल रही जिन्हें लेकर थाना कोतवाली उरई में ले जाकर विधिक कार्यवाही की गई।
Tags
अपराध समाचार
