WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में किया चालान

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में किया चालान 

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। यातायात पुलिस सुलतानपुर द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में आज दिनांक 10.02.2026 को यातायात प्रभारी मय यातायात पुलिस सुलतानपुर द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी तथा यातायात नियमो का पालन न करने के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस सुलतानपुर द्वारा कुल 521 वाहनों से 793500 समन शुल्क किया गया तथा बिना हेलमेट 375 का चालान व तीन सवारी मे 42 चालान किया गया तथा 13 वाहनों को सीज किया गया।
और नया पुराने

Ads


 

Ads

نموذج الاتصال