नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी ने संभाला अमेठी जिले का एसपी का कार्यभार
अमेठी। शुक्रवार को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी. का जिले में आगमन हुआ। इसके उपरांत उन्होंने विधिवत रूप से पुलिस अधीक्षक के पद का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जनपद की कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शी व संवेदनशील पुलिसिंग को आगे बढ़ाया जाएगा।
Tags
विविध समाचार
