⚡ ब्रेकिंग News

शिखा जायसवाल ने रचा इतिहास, 92.83% अंक के साथ जिले में 7वां स्थान

शिखा जायसवाल ने रचा इतिहास, 92.83% अंक के साथ जिले में 7वां स्थान

केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई सिंहपुर अमेठी। जनपद के तिलोई तहसील अंतर्गत विकास खंड सिंहपुर क्षेत्र के कस्बा राजाफत्तेपुर स्थित डॉ. प्रताप नारायण मिश्र स्मारक इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा शिखा जायसवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.83% अंक हासिल कर जनपद की मेरिट सूची में 7वां स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।शिखा, जो कि सुशील कुमार जायसवाल की पुत्री हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता को क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
विद्यालय परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य महेशचंद्र तिवारी प्रबंधक उपेंद्र मिश्रा सहित समस्त शिक्षकगण ने शिखा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि शिखा की यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने भी शिखा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके आगे और ऊंचाइयों को छूने की कामना की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...