⚡ ब्रेकिंग News

एसपी अमेठी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बीमार अभ्यर्थी को पहुंचाया अस्पताल

एसपी अमेठी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बीमार अभ्यर्थी को पहुंचाया अस्पताल

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। जनपद अमेठी में शनिवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने एक बीमार अभ्यर्थी को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी क्रम में थाना मुंशीगंज क्षेत्र स्थित रणवीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते समय सुल्तानपुर जनपद से परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अभ्यर्थी को अपने सरकारी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति अब सामान्य और स्थिर है।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अभ्यर्थियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...